Breaking News

युवा बालक – बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Spread the love

युवा बालक – बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में युवा बालक बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं की 3200 मीटर की लंबी दौड़ में अभिशेष ने प्रथम , कमल ने द्वितीय व दीपू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
1600 मीटर की दौड़ में दीपक ने प्रथम व द्वितीय रोहिताश व अवनेश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
800 मीटर की दौड़ में हेमंत प्रथम व राजू द्वितीय व टीटू तीसरे पायदान पर रहे ।
400 मीटर की दौड़ में आलम प्रथम स्थान , सरताज द्वितीय व हेमंत तीसरे स्थान पर रहे जबकि बालिकाओं की 1600 मीटर लंबी दौड़ में पूजा राजपूत व मानसी शर्मा ने द्वितीय स्थान व रौशनी यादव ने तीसरा मुकाम हासिल किया ।
इस कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय संभ्रांत डॉक्टर मुनेंद्र कुमार शर्मा ने किया ।
इस कार्यक्रम शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम कमेटी के सदस्यों ने मुख्य अतिथि डॉक्टर मुनेंद्र कुमार शर्मा , महिला ग्राम प्रधान ज्योति का प्रतिनिधित्व करने पहुंचे उनके पिता रामकुमार , पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सिंह सागर , एडवोकेट प्रदीप कुमार उपाध्याय सहित मीडिया कर्मी को फूल मालाओं से सम्मानित किया ।
इस अवसर पर कमेटी सदस्य राजू दिवाकर , विनय कुमार , भारत सिंह , दीपक कुमार , विक्रम यादव , पुष्पेंद्र यादव , सचिन पाल , छोटे शर्मा ,विनय शर्मा , पुष्पेंद्र प्रताप सिंह , राय सिंह यादव सहित दौड़ प्रतियोगिता दर्शकों की भारी भीड़ लगी रही ।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में यहां के कांस्टेबल प्यारे खां व अंशुल कुमार आदि मुस्तैद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अमन खान ने किया ।
यह दौड़ प्रतियोगिता कार्यक्रम स्थानीय बाला जी रनिंग ग्राउंड में आयोजित किया गया ।
यह जानकारी कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर मुनेंद्र कुमार शर्मा ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!