Breaking News

डीएम ने अधिकारियों संग किया कछला घाट का निरीक्षण

Spread the love

स्टीमर से निरीक्षण कर डीएम ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

बदायूँ। जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला घाट पर कावड़ यात्रा के संदर्भ में की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कछला घाट के दोनों छोर का निरीक्षण किया तथा स्टीमर के माध्यम से भी की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी व्यवस्था, वाच टॉवर व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं पर निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण के दौरान कछला घाट के दोनों छोर का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्टीमर के माध्यम से अधिकारियों के साथ निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन रेनू सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सुखलाल प्रसाद वर्मा सहित अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!