Breaking News

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई- बसई में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान

Spread the love

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई- बसई में ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान’ कार्यक्रम के तहत सभी छात्र-छात्राओं को तम्बाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गयी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने कहा कि तम्बाकू के सेवन से कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियां हो रही हैं, इसलिए तम्बाकू उत्पादों के प्रति जन जागरूकता लाना बहुत जरूरी है। वरिष्ठ प्रवक्ता रामाधार शर्मा ने कहा की युवा पीढ़ी द्वारा चबाने वाला तम्बाकू अत्यधिक उपयोग में लाया जा रहा है, जो की बहुत चिंतनीय है। इसके लिए समाज के हर व्यक्ति को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराकर इनसे दूर रहने की प्रवृत्ति को बढ़ावा देना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस प्रभारी हरदीप सिंह ने किया। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, प्रकाशवीर, विषवेश पाठक, विपिन शर्मा, मनोज कुमार, अंकित सिंह, आनन्द सिंह, रऊफ अहमद, कामेन्द्र सिंह, राकेश कुमार शर्मा, रेनू, शिवानी, साक्षी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष आदि उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन संस्था के रेडक्रॉस प्रभारी हरदीप सिंह ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …