Breaking News

विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान 25 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 1.85 लाख रुपये की वसूली

Spread the love

बिसौली। नगर में विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान के दौरान 25 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटकर 1.85 लाख रुपये की वसूली की। अभियान उप खण्ड अधिकारी अमित कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें बिजली चोरी और बकाया बिलों की जांच की गई। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि शनिवार को विद्युत बिल बकाया राशि वसूली अभियान में टीम द्वारा 18 विद्युत मीटर डिस्मेंटल किए और 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं 10 उपभोक्ताओं के द्वारा मौके पर बकाया विद्युत बिल जमा किया गया। इसी के साथ 6 विद्युत बकायादारों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई जा रही है। श्री अमित कुमार ने बताया कि यह अभियान आगे भी प्रतिदिन मॉर्निंग रेड और मेगा ड्राइव के रूप में जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह विच्छेदन तिथि से पूर्व अपना बकाया बिल जमा कर दें और बिजली चोरी से परहेज करें। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, संगम चौहान, नेत्रपाल, अनिल यादव, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन की तैयारी को लेकर कसी कमर, कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

Spread the loveसहसवान। आगामी 22 जुलाई को प्रस्तावित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को ऐतिहासिक और सफल …

error: Content is protected !!