Breaking News

तिरंगा यात्रा से नागरिक में जगी देश भक्ति की भावना-अल्पसंख्यक राज्यमंत्री

Spread the love

मंत्री दानिश के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहे तक निकाली गई तिरंगा यात्रा

लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ की मंशानुरूप देश के युवाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना को बनाये रखने के उद्देश्य से आज प्रातः 07 बजे अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से हजरतगंज चौराहा (अटल चौक) तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में लखनऊ में संचालित मदरसों के लगभग 10 हजार छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
दानिश आजाद अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा यात्रा ने शहर में देशभक्ति का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे नागरिकों में देशभक्ति की भावना जगती है। मदरसे के बच्चों द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के जज्बे से भर दिया है। उन्होंने इस अवसर पर तिरंगा यात्रा को देखने के लिए उपस्थित लोगों का धन्यवाद किया।
उन्होंने आह्वान किया कि पूरे देश में इस तरह से गर्मजोशी से तिरंगा यात्रा का स्वागत किया जाय जिससे कि देश में राष्ट्रभक्ति का एक अलग माहौल प्रदर्शित हो।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट

Spread the loveवजीरगंज क्षेत्र में महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न …