Breaking News

श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को बैंडबाजों, काली अखाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली

Spread the love

सहसवान: नगर में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव में शुक्रवार को बैंडबाजों, काली अखाड़ों के साथ भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। बरात में शामिल तीन दर्जन से अधिक झाकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बरात देखने के लिए ग्रामीण और नगर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु यात्रा मार्ग पर मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
श्री रामलीला कमेटी अध्यक्ष गौतम असावा और महामंत्री आदर्श सक्सेना ने भगवान श्रीराम का तिलक कर रामलीला ग्राउंड से बरात की शुरूआत की। बारात में सबसे आगे गणेश जी की सजीव झांकी, उसके पीछे बग्घी पर सवार श्रीराम लक्ष्मण, राक्षस का वध करती मा दुर्गा, नृत्य करते शिव, पार्वती, नन्दी, नृत्य करते राधा कृष्ण, बजरंग बली, श्रीकृष्ण की झाकी लोगों को भाव विभोर कर रही थी। इसके अलावा करीब एक दर्जन काली अखाड़े, पान बेचने वाले, कुर्सी पर सवार पुलिस मेन, नृत्य करते कलाकार, शिव के बाल रूप में तांडव करता बालक लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। बरात में कुल 37 झांकियां सम्मिलित थीं। इसके अलावा इटावा का बैंड भी शामिल रहा, जहागीराबाद चौराहा, नयागंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार विल्सन गंज, पठानटोला, चौधरी मुहल्ला, तहसील गेट होती हुई बरात वापस रामलीला मैदान में राजा जनक के द्वार पर पहुंची। पालिकाध्यक्ष बाबर मियां, अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार के निर्देश पर बारात मार्ग पर विशेष साफ सफाई कर चूना डलवाया गया। बारात के दौरान पुलिस व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
बरात के दौरान एसडीएम साईं आश्रित साखमुरी, सीओ कर्मवीर सिंह, कोतवाल राजेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में पुलिस फोर्स तैनात रहा। शाम से ही ग्रामीण व नगर क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने मुख्य बाजार समेत बरात मार्ग पर जगह जगह स्थान ग्रहण किया और देर रात तक बरात का आनंद उठाया। इस मौके पर रंजीत कौशिक, अनुराग माहेश्वरी, अरविंद माहेश्वरी, अंकुर, राहुल वर्मा, अतुल क्षोत्रिय, बिट्टूकांत, मोहित माहेश्वरी, सौरभ सक्सेना, विक्रम सक्सेना, प्रपंच जौहरी, राहुल माहेश्वरी, दीपक माहेश्वरी, नितिन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Spread the loveनीट-2026 में बाबा इंटरनेशनल स्कूल के तीन विद्यार्थियों ने पाई सफलता बिल्सी (बदायूं)। …

error: Content is protected !!