Breaking News

आंवला की तरफ से तेज रफ्तार जा रही पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर एक बुजुर्ग का पैर कटा दूसरा गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आंवला की तरफ से तेज रफ्तार जा रही पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर एक बुजुर्ग का पैर कटा दूसरा गंभीर रूप से घायल

पौन घंटे तक नहीं पहुंची एंबुलेंस रोड पर लगी ग्रामीणों की भीड़ ।

कुंवर गांव । आंवला बदांयू मार्ग पर दुगरैय्या शराब ठेके के पास एक तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी और वाहन चालक फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
रविवार सुबह साढ़े दस बजे आंवला से बदायूं की ओर जा रही तेज़ रफ्तार पिकप ने बाइक सवार बुज़ुर्ग सहित दो युवकों को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुज़ुर्ग रामबाबू (55 वर्ष), निवासी औरंगाबाद खालसा का एक पैर कट गया जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके से निकल रहे कैली निवासी बृजेश चौहान ने एंबुलेंस को फोन किया लेकिन उनके अनुसार 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आ सकी जिसके बाद सूचना पर पहुंची ने निजी वाहन से रामबाबू को बरेली निजी अस्पताल भेज दिया ।वहीं दूसरे घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बुज़ुर्ग के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक पैर कट गया। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फ़रार हो गया।
घटना की सूचना पर परिजन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राइवेट वाहन से बरेली के अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहन अक्सर तेज़ रफ़्तार से गुजरते हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं।
थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी मौके पर पहुंचकर घायलों को बरेली भिजवा दिया है अज्ञात वाहन की तलाश जारी है

रिपोर्टर गुड्डू रस्तोगी कुंवर गांव


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!