Breaking News

जनपद व नजदीक के 145 टैंट व्यवसाइओं ने प्रतिभाग किया

Spread the love

डिस्ट्रिक्ट टैंट डैकोरेशन एसोसिएशन का चुनाव आज गुरुद्वारा हाल जोगीपुरा में संपन्न हुआ जिसमें जनपद व नजदीक के 145 टैंट व्यवसाइओं ने प्रतिभाग किया । टैंट व्यवसाय के द्वारा समाज को आधिकाधिक सुविधायें किस प्रकार प्रदान की जावें इस पर विचार विमर्श हुआ तदुपरांत चुनाव अधिकारी गिरधारी सिंह राठौर तथा सचिन भारद्वाज के द्वारा चुनाव में प्रतिभागियों की जानकारी लेकर जब नाम पटल पर रखे गए तो पूरे सदन ने सर्वसम्मति से सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपना समर्थन प्रदान किया सभी पद सर्वसम्मति से घोषित हुए ।
जिलाध्यक्ष पद पर अशोक खुराना को, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एम. सगीर, जिला महामंत्री पद पर मोतशाम सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष पद पर अख्तर अली तथा नगर सचिव पद पर स्वदीप मथुरिया को पदभार सौंपा गया ।
जिला उपाध्यक्ष पद पर सुधीर माहेश्वरी, संजय माहेश्वरी तथा भावेश भारद्वाज, नवलेश गुप्ता को जिला संगठन मंत्री, सुनील शर्मा तथा अब्दुल नईम को जिला वरिष्ठ मंत्री तथा रवि गुप्ता व तुलाराम को जिलामंत्री का पदभार दिया गया । रामविलास कश्यप तथा अब्दुल कय्यूम ने प्रचार मंत्री का पदभार ग्रहण किया । चुने हुए प्रतिभागियों ने अपने-अपने दायित्वों को पूरी गंभीरता से निभाने का आश्वासन दिया । दायित्वों का कार्यकाल 3 वर्षों का होगा।
जिला चेयरमैन पद को समाप्त दिया गया। अंत में दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष गुलशन गांधी के प्रति संवेदना जताते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। नवचयनित जिलाध्यक्ष अशोक खुराना के द्वारा सबका आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम भव्यता से पूर्ण हुआ ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!