*मिशन शक्ति 5.0 – नारी शक्ति का नया आयाम –*
*उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।*
*मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत थाना सहसवान पुलिस की मिशन शक्ति टीम द्वारा 02 अभि0गण को गिरफ्तार किया गया ।*
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी सहसवान के पर्यवेक्षण में व प्रभारी निरीक्षक सहसवान के नेतृत्व में चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 29.09.2025 को मिशन शक्ति टीम की उ0नि0 शिवानी सिंह द्वारा एक नफर अभियुक्त इमरान S/O भूरे नि0ग्राम भवानीपुर खल्ली थाना सहसवान जनपद बदायूँ मय एक अदद मोटर साईकिल नम्बर UP24Z1714 के साथ प्रमोद इण्टर कालेज के मैन गेट से पंजाब नेशनल बैंक की ओर से रास्ते मे आने जाने वाली स्कूल की लडकियो पर फब्बतिया कस रहे थे, जिसके संबंध मे थाना सहसवान पर मु0अ0स0 406 /25 धारा 296 BNS पंजीकृत किया गया तथा महिला आरक्षी 117 प्रीति मय म0का0 578 रीता शर्मा मय म0का0 2057 रेखा सिसौदिया द्वारा एक नफर अभियुक्त सलमान पुत्र रईस अहमद नि0ग्रा0 जौनेरा थाना सहसवान जनपद बदायूँ मय एक अदद मो0सा0 नं0 UP24AN3593 के साथ प्रमोद इण्टर कालेज से शहबाजपुर की ओर 10 कदम की दूरी पर रास्ते मे आने जाने वाली स्कूल की लडकियो पर फब्बतिया कस रहे था । जिसके संबंध मे थाना सहसवान पर मु0अ0स0 407/25 धारा 296 BNS पंजीकृत किया गया है। मो0सा0 UP24Z1714 व मो0सा0 UP24AN3593 को म0उ0नि0 द्वारा अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट मे सीज किया गया।
Budaun Amarprabhat