Breaking News

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रतियोगिता कराई

Spread the love

आज रिजर्व पुलिस लाइन जनपद बदायूँ के परेड ग्राउंड में 50वीं अन्तरजनपदीय अलार्म एफीसिएन्सी रेस एवं रायफल,रिवाल्वर/पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता वर्ष 2025 की दूसरे दिन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ,डॉ0 बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रतियोगिता कराई गयी । प्रतियोगिता में बरेली जोन के जनपदों से आये हुए समस्त टीम मैनेजर मौजूद रहे । निर्णायक मण्डल में क्षेत्राधिकारी लाइन डॉ0 देवेन्द्र कुमार, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उ0नि0 राम रूप सिंह राणा, उ0नि0 गोकर्ण राम, उ0नि0 दिनेश कुमार पुलिस लाइन जनपद बदायूँ व उ0नि0 भगवान सिंह पटवाल, मु0आ0 राजेन्द्र सिंह जनपद मुरादाबाद, मु0आ0 हरवीर सिंह, मु0आ0 देवेन्द्र सिंह जनपद सम्भल एवं श्री अमरीक सिंह सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी का विशेष योगदान रहा । *प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम निम्न प्रकार रहेः-*

1- 100 गज शूटिंग प्रतियोगिता में प्रमोद नागर जनपद सम्भल 71 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं रूपकिशोर शर्मा जनपद बदायूँ 47 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें।
2- 200 गज शूटिंग प्रतियोगिता में लोकेन्द्र सिंह जनपद बदायूँ 86 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं प्रमोद कुमार जनपद बदायूँ 77 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें।
3- 300 गज प्रोन शूटिंग प्रतियोगिता में देवेन्द्र सिंह जनपद सम्भल 93 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं अंकुर दांगी जनपद मुरादाबाद 78 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें।
4- 300 गज शूटिंग प्रतियोगिता में शेर सिंह राणा जनपद सम्भल 96 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं सुमित बंसल जनपद बदायूँ 91 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें।
5- 300 गज स्नेप प्रतियोगिता में राजेन्द्र सिहं जनपद मुरादाबाद 25 अंको के साथ प्रथम स्थान एवं पीयूष जनपद मुरादाबाद 17 अंको के साथ द्वितीय स्थान पर रहें।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!