Breaking News

मूसाझाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की लाइसेंसी बन्दुक के साथ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर अभियोग पंजीकृत

Spread the love

*थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति की लाइसेंसी बन्दुक के साथ आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित करने पर अभियोग पंजीकृत कर दोनो को पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 01.10.2025 को थाना मूसाझाग पुलिस द्वारा दिनांक 29.09.2025 को सोशल मीडिया पर शस्त्र के साथ एक आपत्तिजनक पोस्ट फरमान पुत्र नन्हे बाबू निवासी ग्राम मचलई थाना मूसाझाग बदायूँ द्वारा प्रसारित की गयी थी। जांच में ज्ञात हुआ कि फरमान उपरोक्त द्वारा गांव के ही सुरेश चन्द्र पुत्र चन्द्रपाल शर्मा की लाइसेंसी बन्दूक के साथ विडियो बनाया गया था जिसे उसके द्वारा वायरल किया गया है। शस्त्र धारक सुरेशचन्द्र एवं फरमान उपरोक्त के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी की गयी है तथा शस्त्र SBBL 5418 बन्दूक 12 बोर भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए शस्त्र निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पत्नी से पारिवारिक विवाद के बाद युवक पानी की टंकी पर चढ़ा, समझाइश के बाद सकुशल उतारा गया

Spread the loveइस्लामनगर। नगर पंचायत इस्लामनगर में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मचारी बुधवार को पारिवारिक …

error: Content is protected !!