Breaking News

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर बुद्धजीवियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला

Spread the love

राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के अवसर पर बुद्धजीवियों ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला
आसफपुर ( बदायूं ) – 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक की अध्यक्षता में यहां के प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रधान लिपिक सुमति पाठक , गांव के संभ्रांत दुजेंद्र कुमार शर्मा , श्रीनिवास शर्मा , मुनीश पाठक सहित समस्त स्टाफ ने महात्मा गांधी , लाल बहादुर शास्त्री , विद्यालय के संस्थापक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित स्वर्गीय त्रिवेणी सहाय ( दद्दा जी ) के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक व शिक्षक मोहर सिंह ने महापुरुषों के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तृत चर्चा की ।
इस दौरान पीयूष पाराशरी , अभिलाष मिश्रा , रजनीश मिश्रा , जयवीर सिंह यादव , अरुण कुमार मौर्य ,बृजेश यादव , श्याम सुंदर शर्मा , दिनेश पाल सिंह , ठाकुर प्रसाद , सुनील कुमार , राहुल कुमार , शिव कुमार , भावना रानी वार्ष्णेय , सितारा बी , मनोज कुमार सिंह , ऋतुराज सिंह ,राम भरोसे लाल , राजीव कश्यप , देवेंद्र सक्सेना , टेक सिंह , अमित कुमार आदि मौजूद रहे ।
कार्यक्रम का संचालन महेश पाल सिंह ने किया ।
इसी क्रम में स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में यहां के ग्राम विकास अधिकारी हरीश कुमार उपाध्याय , प्रेम सागर यादव , वीर पाल सिंह ,राम बहादुर , आकाश कुमार , राजेंद्र यादव आदि ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए ।
इस दौरान समस्त स्टाफ ने रघुपति राघव राजा राम , पतित पावन सीताराम का लयबद्ध स्वर में गायन किया ।
गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय खंड विकास कार्यालय पर यहां के ए डी पंचायत लोकमन सिंह , पूर्व प्रधान लिपिक प्रमोद कुमार मौर्य , ग्राम विकास अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह , विनेश कुमार , विकास दीप शर्मा , वेद प्रकाश , कुलदीप शर्मा , सुमित यादव , सुनील कुमार मौर्य व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया । इस दौरान शाहिद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर देश के अमर शहीदों को याद किया ।
साथ ही स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में यहां के सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की ।
गांधी जयंती के अवसर पर स्थानीय खंड शिक्षा कार्यालय , क्षेत्रीय गांव दबथरा के प्राथमिक विद्यालय , सीकरी में लाला छोटे लाल स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक कवि पंकज कुमार पाराशरी के निर्देशन में यहां के समस्त शिक्षक , शिक्षिकाओं व छात्र छात्राओं ने गांधी जयंती का पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया । साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी के निर्देशन में यहां के पुलिस उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , कांस्टेबल प्यारे खां , आकाश ढाका , अंशुल कुमार , सुनील कुमार व पी आर डी जवान छत्र पाल व मदनलाल आदि ने गांधी जयंती के अवसर पर महापुरुषों को याद किया
इसके अलावा क्षेत्रीय गांव कौरेरा , मन्नू नगर , नहडोली , डगरी , मोहकमपुर , मलखानपुर ,सहावर शाह , हरदासपुर आदि स्थानों से गांधी जयंती का राष्ट्रीय पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाने की खबरें मिली हैं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

ट्रैक्टर उतारते समय हादसा, युवक की दबकर मौत

Spread the loveसहसवान में ट्रक से नया ट्रैक्टर उतारते वक्त पलटा, अस्पताल में डॉक्टरों ने …

error: Content is protected !!