Breaking News

थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्रों में महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।*_

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के निर्देशन में विभिन्न थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा थानाक्षेत्रों में महिला चौपाल आयोजित कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया गया।*_

*🔹 महिला सुरक्षा व डिजिटल सशक्तिकरण पर विशेष जोर-* चौपाल में उपस्थित महिलाओं को डिजिटल एरेस्टिंग, झूठी अफवाहों से बचाव, साइबर फ्रॉड और साइबर क्राइम से सुरक्षित रहने के उपाय समझाए गए। साथ ही महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जुड़ी सरकारी योजनाओं एवं बच्चों के लिए चलाए जा रहे कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई।

*🔹 जनजागरूकता*- मिशन शक्ति टीम द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बा,चौराहों, धार्मिक स्थलों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया।

*🔹 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर साझा किए*
➡️ 1090 — वूमेन पावर लाइन
➡️ 1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन
➡️ 108 — एंबुलेंस सेवा
➡️ 112 — पुलिस आपातकालीन सेवा
➡️1076 — सी०एम० हेल्प लाइन
➡️102 — स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन
➡️181 — महिला हेल्प लाईन

*🔹 सामाजिक सुधार और सुरक्षा का संदेश*- अभियान के अंतर्गत ऑपरेशन नशा मुक्ति के बारे में जानकारी देकर युवाओं को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी गई। साथ ही यातायात सुरक्षा के तहत हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

*✅यह कार्यक्रम जनपद बदायूँ पुलिस द्वारा महिलाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने की दिशा में एक प्रभावशाली और प्रशंसनीय पहल है*


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के 120 श्रावक-श्राविकाएं माताजी के दर्शनार्थ अयोध्या रवाना

Spread the love ख़ास बातें श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान में इन स्टुडेंट्स ने लिया था …

error: Content is protected !!