Breaking News

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में नवरात्रि का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया

Spread the love

श्री हर मिलाप सनातन धर्म पब्लिक स्कूल में नवरात्रि का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से किया गया जिसमें अध्यापिकाओं के सहयोग से अभिभावकों ने अपनी छोटी-छोटी बच्चियों को माता के नौ स्वरूपों के रूप में तैयार करके भेजा एवं मैनेजमेंट कमेटी द्वारा उन छोटी बालिकाओं को देवी स्वरूप में पूजन किया गया एवं प्रसाद स्वरूप भेंट दी गई अन्य बालिकाएं भी बहुत ही सुंदर रूप में डांडिया के लिए तैयार होकर आई और सभी बच्चों ने मां सरस्वती के सामने विद्यालय प्रांगण में डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत किया सभी अध्यापिकाओं ने भी इस पावन अवसर पर विद्यालय में डांडिया एवं गरबा नृत्य प्रस्तुत किया.
दशहरे एवं गांधी जयंती शास्त्री जयंती को विद्यालय में संयुक्त रूप से मनाया गया इस मौके पर सभी बच्चों को गांधीजी एवं शास्त्री जी के जीवन से संबंधित जानकारियां बच्चों को दी गई और बच्चों को बताया गया कि किस प्रकार हम उनके आदर्शों पर चलकर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों द्वारा दांडी यात्रा को प्रस्तुत किया गया एवं विद्यालय प्रधानाचार्या दिव्या जी ने ने गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण किया विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान डी.के चड्ढा जी विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा कथूरिया जी एवं मैनेजमेंट कमेटी के अन्य सदस्य भी इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित हुए उन्होंने भी विद्यालय के कार्यक्रमों की सराहना की कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की अध्यापिकाएं रागिनी शर्मा नेहा सेठी पायल अरोड़ा रविंद्र कौर निशा रस्तोगी आदि ने अपना सहयोग दिया .


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!