सामुदायिक भावना को बढ़ावा देता है रामलीला मेला: ममता शाक्य
कलाकारों ने प्रस्तुत किया कैकेई और मंथरा संवाद का मंचन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मैदान पर गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित किए जा रहे मेले के मंच पर बुधवार की रात भाजपा नेत्री ममता शाक्य ने पहुंच कर भगवान राम की आरती कर आशीर्वाद ग्रहण किया। साथ ही कमेटी द्वारा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। भाजपा नेत्री ने मेला का महत्व बताते हुए कहा कि रामलीला मेला भगवान राम की जीवन कहानी को दर्शाता है, जो हमें अच्छे मूल्यों और नैतिकता की शिक्षा देता है। इसके अलावा रामलीला मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है, जो हमें अपनी जड़ों से जुड़ने और अपनी संस्कृति को समझने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि रामलीला मेला धार्मिक भावना को भी बढ़ावा देता है और लोगों को भगवान राम की भक्ति में लीन होने का अवसर प्रदान करता है। साथ ही रामलीला मेला सामुदायिक भावना को बढ़ावा देता है और लोगों को एक दूसरे के साथ जुड़ने में मदद करता है। इसके बाद यहां वृंदावन से आए कलाकारों ने कैकेई और मंथरा का संवाद की लीला का मंचन बड़े ही सुंदर ढंग से पेश किया। मंथरा कैकेई को समझाती है कि यदि भगवान राम राजा बनते हैं, तो भरत की स्थिति खतरे में पड़ जाएगी। वह कैकेई को यह विश्वास दिलाती है कि राजा दशरथ ने उसे दो वरदान दिए थे, जिनका उपयोग वह भरत के लिए कर सकती है। कैकेई मंथरा की बातों में आकर राजा दशरथ से भगवान राम के लिए वनवास और भरत के लिए राज्य की मांग करती है। इसके बाद भगवान राम के वनवास जाने की तैयारी शुरु कर देते है। मंचन के दौरान प्रबंधक विनोद पालावील, पूर्ति अधिकारी एसपी शाक्य, उमेश चंद्र गुप्ता, अजीत सिंह गूर्जर, विवेक राठी, संजीव वार्ष्णेय, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, जितेंद्र वार्ष्णेय, पीडी सिंह, डा. अरविंद शाक्य, डा. श्रीकृष्ण गुप्ता, पुरुषोत्तम शाक्य, शिवकुमार, बनवारी लाल मौर्य, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat