Breaking News

गांधी व शास्त्री जी के आदर्शो ने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी-राजीव कुमार गुप्ता

Spread the love

*गांधी व शास्त्री जी के आदर्शो ने देश की दिशा और दशा दोनों बदल दी-राजीव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा, बदायूं।*
*महिला कल्याण विभाग द्वारा गांधी व शास्त्री जी की जयन्ती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।*
*महिला कल्याण विभाग द्वारा गांधी जयन्ती के अवसर पर सेवा पखवाड़ा के अर्न्तगत कन्या जन्मोत्सव व गोष्ठी का आयोजन किया गया।*

आज महिला कल्याण विभाग के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मा0 राजीव कुमार गुप्ता जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, बदायूं की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ सर्व प्रथम महात्मा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण करने के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मा0 जिलाध्यक्ष जी के द्वारा महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर बताया कि महात्मा गांधी जी कितनी बड़ी महान विभूति है व हमारे भारत देश जो आज गुलामी की बेड़ियों को तोड़कर स्वतंत्र देश मे अपना जीवन सम्पन कर पा रहा है यह सब हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के कारण सम्भव हो पाया है। उन्होने सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर शांतिपूर्ण रहकर हमारे देश को आजादी दिलायी। इसके उपरांत श्री अभय कुमार जिला प्रोबेशन अधिकारी के द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन वृत पर प्रकाश डाला जिसमें उन्होने बताया कि आज गांधी जयन्ती जिसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में मनाने की घोषणा की जिसे समस्त देशवासी आज स्वच्छता पखवाड़ा के रूप में हर्षोल्लास से मना रहे है गांधी जयन्ती 02 अक्टूबर, इस दिन का परिचय इतना आसान नही है आज गांधी जयन्ती के जन्मदिन के साथ-साथ लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्म दिन भी होता है, गांधी जी के मूल मंत्र सत्य और अहिंसा को अपनाने के कारण संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 02 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप घोषित किया गया है। इसके उपरान्त मा0 जिलाध्यक्ष जी द्वारा जिला महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया जिसमें 13 नवजात कन्याओं को बेबी किट वितरित करने के साथ ही नवजात कन्याओं को ढेर सारा स्नेह प्रदान करने के पश्चात् उपस्थित कन्याओं के परिजनों, महिला चिकित्यालय का स्टाफ आदि को यह संदेश भी दिया गया कि बेटा व बेटी में भेदभाव न करें, सरकार के द्वारा बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा व संरक्षण हेतु विभिन्न प्रकार की योजनाएं भी संचालित की जा रही है जिससे उनका सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित हो सके तथा नवजात बालिकाओं के उज्जवल व सुरक्षित भविष्य की कामना की। इस अवसर पर में नन्द किशोर पाठक अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, डा0 शोभा अग्रवाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका जिला महिला चिकित्सालय, रवि कुमार संरक्षण अधिकारी, श्री राजकुमार कनिष्ठ सहायक, सुश्री प्रीति कौशल संरक्षण अधिकारी, कमल शर्मा परियोजना समन्वयक चाइल्ड हेल्पलाइन, श्रीमती प्रतीक्षा मिश्रा वन स्टॉप सेन्टर, श्रीमती छवि वैश्य जिला मिशन समन्वयक हब फॉर एम्पॉवरमेन्ट ऑफ वूमेन, श्री अरविन्द कुमार क्वालिटी मैनेजर, श्रीमती मीना सिंह सचिव काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान एवं चाइल्ड हेल्पलाइन, जिला बाल संरक्षण इकाई, वन स्टॉप सेन्टर का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान

Spread the loveबिल्सी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर अंतरराष्ट्रीय …

error: Content is protected !!