Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई गई गांधी-लालबहादुर शास्त्री की जयंती

Spread the love

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में मनाई गई गांधी-लालबहादुर शास्त्री की जयंती

बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। डायरेक्टर, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने ध्वजारोहण किया। शिक्षकों ने दोनों की प्रतिमाओं पुष्प अर्पित किए। डॉयरेक्टर वीपी सिंह ने कहा कि गांधी जयंती राष्ट्रपिता कि विशाल उपलब्धियों को स्वीकार करने और अहिंसा, सत्य और शांति के उनके सिद्धांतों को आगे बढ़ाने का एक अवसर है। विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से सम्बन्धित विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने महापुरुषों के जीवन से मिली सीख को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। इस मौके पर जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा, मुनीश शर्मा और पारस चंद्र आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूँ पुलिस लाइन में स्वास्थ्य शिविर: पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को मिला निशुल्क परामर्श एवं उपचार

Spread the love​बदायूँ। रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में रविवार को पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के …