Breaking News

आशुतोष चन्दोला बने सहायक निदेशक सूचना

Spread the love

आशुतोष चन्दोला बने सहायक निदेशक सूचना
बदायूँ : 03 अक्टूबर। शासन स्तर पर माह सितंबर 2025 के तृतीय सप्ताह के मध्य में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में जिला सूचना अधिकारी बदायूँ आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश शुक्रवार को उन्हें प्राप्त हुआ।
आशुतोष चन्दोला गत दो वर्षों से बदायूं में जिला सूचना अधिकारी पद पर सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व वह बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर एवं शामली जनपदों में भी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। वे एक कर्मठ, ईमानदार एवं निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
बदायूं में जिला सूचना अधिकारी रहते हुए आशुतोष चन्दोला ने विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लोकसभा निर्वाचन, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगणों व जनप्रतिनिधियों, आयोग सदस्यों के आगमन, महत्वपूर्ण बैठकों एवं प्रशासनिक स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सूचना विभाग की भूमिका को उन्होंने प्रभावी ढंग से निभाया।
मीडिया से उत्कृष्ट समन्वय और संवाद स्थापित करने में उनकी विशेष पहचान रही है। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों ने आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
—-


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

24 अक्टूबर को फिर लगेंगे विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप

Spread the loveबदायूँ: 17 अक्टूबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 …