लखनऊ। एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस सेवा को उत्तर प्रदेश में शुरू हुए गुरुवार को दो वर्ष पूरे हो गए। इस सेवा के तहत संचालित एम्बुलेंसों ने अब तक तीन लाख साठ हज़ार से अधिक (365800) गंभीर मरीजों को उच्चीकृत अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई है।
एएलएस एम्बुलेंस सेवा के तीन वर्ष पूरे होने के मौके पर गुरुवार को इस सेवा के विभूति खंड, गोमती नगर स्थित कार्यालय में वार्षिक समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान केक काटा गया और कर्मचारियों ने गीत-संगीत के कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह में एएलएस एम्बुलेंस सेवा का संचालन करने वाली संस्था मेडकेयर 365 मेडिकल सर्विस प्रा. लिमिटेड के प्रोजेक्ट हेड (यूपी) दीपक खरबंदा ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेशवासियों को बेहतर और त्वरित एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हमारी संस्था आगे भी प्रयासरत रहेगी । वर्तमान में एएलएस एम्बुलेंस सेवा के तहत उत्तर प्रदेश में 250 एम्बुलेंस संचालित हैं। समारोह के दौरान संस्था के कई पदाधिकारी और काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।
Check Also
टीएमयू में धरतीपुत्रों ने समझी फार्मिंग की एडवांस टेक्निक्स
Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की ओर …
Budaun Amarprabhat