Breaking News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्षय में पथ संचलन कार्यक्रम वैण्ड बाजे और भारत माँ की झांकी के साथ निकाला

Spread the love

बिसौली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्षय में पथ संचलन कार्यक्रम वैण्ड बाजे और भारत माँ की झांकी के साथ निकाला गया। जिसका सनातनी लोगो ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। शनिवार एनगर के विद्या मंदिर इंटर कालेज से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गणवेश धारी स्वयंसेवको का अनुसाषित पथ संचलन भारत माता के उद्घोष और विद्यालय के छात्रों के बेंड बाजे के साथ शुरू हुआ जो नगर के बुद्ध बजार, बजरंग चौक, गोड़ चौराहा, कटरा मोहल्ला, होली चौक, सोमवार बाजार, एम एफ हाईवे, सर्राफा मार्केट आदि गली मोहल्लो में होता हुआ पुनः स्कूल केम्पस में जाकर समाप्त हुआ। इससे पूर्व प्रान्त बौद्धिक प्रमुख कीर्ति जी एव जिला प्रचारक राजीव जी ने संघ के शताब्दी वर्ष और उसकी स्थापना एवं उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। पथ संचलन यात्रा का भाजपा नेत्री सबिता शर्मा, विमल भारद्वाज, मेघा महाजन, डॉ. मनोज माहेश्वरी, मनोज टाटा ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी पटाखे छोड़कर भव्य स्वागत किया। पथ संचलन में नगर संघ चालक प्रदीप रस्तोगी, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, दुर्गेश वार्ष्णेय, ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, विहिप जिला अध्यक्ष अरविन्द अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सुनील सिंह, जिला व्यवस्था प्रमुख राजेश वार्ष्णेय, मोहित मोनू महाजन, प्रेम प्रकाश, शिवम वार्ष्णेय, आशीष शर्मा, अभिषेक शर्मा, रविकांत पाण्डेय, पुनीत शाक्य, एड. राजेश भारद्वाज, वेदराम जी, विपनेश जी, मनोज शर्मा आदि सेकड़ो स्वयंसेवक मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …