अमृत योजना के तहत रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य एक साल बीतने के बाद भी अधर में लटका हुआ हैं। एक साल में प्रस्तावित कोई भी काम पूरा नहीं हो पाया है। कार्यदायी संस्था के पास पर्याप्त मजदूर न होने की वजह से समस्या बनी हुई है। जिम्मेदार भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
आज अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मंडल में नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू के अगुवाई में स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मंडल प्रबंधक को एक ज्ञापन सौंपा।
नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने बताया कि चंदौसी रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प हो रहा है। जिसमें संयुक्त प्रतीक्षालय, शौचालय, बैठने के लिए लॉज, फुट ओवरब्रिज, स्टेशन के फ्रंट का विकास व सौंदर्यीकरण, लिफ्ट व स्वचालित सीढ़ी, प्लेटफॉर्म का उच्चीकरण आदि शामिल है। करीब 18 करोड़ रुपये इस पूरे काम में खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था ने नवंबर में स्टेशन का कायाकल्प शुरू किया। करीब एक साल हो चुका है, लेकिन कोई भी प्रस्तावित काम पूरा नहीं हो पाया है। मात्र स्टेशन पर ३० प्रतिसत ही कार्य पूरा हो पाया है ।
प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाना, स्वचालित सीढि़यां, वेटिंग रूम, स्टेशन के फ्रंट और परिसर के सौंदर्यीकरण का काम अधर में लटका है। शुरुआत से ही कार्य को गति नहीं मिली। सालभर में कई बार काम बंद हुआ। कभी मजदूर तो कभी निर्माण सामग्री कार्य में बाधा बनी है। डीआरएम महोदय ने भी कई बार अपने निरीक्षण में जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ठेकेदार को फटकार भी लगाई, लेकिन काम की स्थिति ऐसी बनी रही। ऐसे में कायाकल्प के लिए की गई टूट फूट से यहां, एक ओर यात्रियों को परेशानी होती है। वहीं स्टेशन पर कार्यरत कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान है।
अधिकारी भी सिर्फ औपचारिकता पूरी कर चले जाते है जब तक कार्यकारी संस्था के खिलाफ सख्त कार्यवाही नहीं होती है तव तक कार्यकारी संस्था अपना कार्य में तेजी नहीं लाएगी ।
प्रदेश शाहआलम मंसूरी नवल सैनी सभासद अन्ना खान रितिक वार्ष्णेय निशांत शर्मा विक्रांत विशेष कुमार भाजपा नेता शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे
Budaun Amarprabhat