Breaking News

मिशन शंक्ति 5.0 के अन्तर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस विषय पर राजाराम गर्ल्स इन्टर कॉलेज व पटेल गार्डन दातागंज रोड बदायूॅ में कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

मिशन शंक्ति 5.0 के अन्तर्गत पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस विषय पर राजाराम गर्ल्स इन्टर कॉलेज व पटेल गार्डन दातागंज रोड बदायूॅ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृष्णा सिंह जो के द्वारा किया गया विषय पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि महिलाओ व बालिकाओं को पर्सनल सेफ्टी के लिए हमेशा जागरुक रहना चाहिए, अपने आस-पास के वातावरण में यदि कुछ गलत हो रहा है तो उसको समझे और उससे सीखे भी । श्री रवि कुमार संरक्षण अधिकारी जी द्वारा गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि महिलाओं आज सभी क्षेत्र में अपना प्रदर्शन कर रही है ऐसा कोई क्षेत्र नही है जो अब महिलाओं से दूर हो परन्तु समाज में फैली कुरीतियों के कारण कुछ समस्याऐ अभी अभी बनी हुई है व्यक्तिगत सुरक्षा भी अतिआवश्यक है यदि आसपास हो रही गतिविधियों को आप थोड़ा ध्यान देते हुये कार्य करेगे तो आप सभी को समस्याओं का सामना नही करना पड़ेगा, अपनी मॉ का उदाहरण देते हुये बताया कि व्यक्ति अपने विचारो व आचरण से उच्च बनता है। श्रीमती छवि वैश्य जिला समन्वयक द्वारा पर्सनल सेफ्टी अवेयरनेस के बार में बताते हुय कहा गया कि आप सभी अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है लेकिन उसके साथ ही हम सभी के ऊपर अपनी भी जिम्मेदारी है क्योंकि व्यक्तिगत सुरक्षा जागरुकता अपने आस-पास के माहौल को समझना खतरो को पहचाना जिससे और खुद को सुरक्षित रखने के लिए सक्रिय कदम उठाना है। इससे सतर्क रहना, अपनी अंतर्दृष्टि पर भरोसा करना और खतरे की स्थिति में सुरक्षित रहने के लिए योजना बनाना शामिल है। आत्म जागरुकता आत्म विश्वास और स्वंतत्रता के साथ-साथ सुरक्षित व्यवहार और जरुरत पड़ने पर मदद मॉगना भी व्यक्तिगत सुरक्षा का एक महत्पवूर्ण हिस्सा है। मो0 फाइज सहायक लेखाकार द्वारा विभागीय योजनाओं के बारे में बताया जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बाल सेवा योजना , निराश्रित महिला पेन्शन योजना के बारे में बताया गया व श्री दुवेश चन्द्र शर्मा केस वर्कर चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा हेल्पलाइन नम्बरो 1098. 1090. 112. 118 आदि 1098 के अन्तर्गत बच्चो के सुरक्षा व संरक्षण के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया यदि आपको कही पर भी कोई भी बच्चा खोया पाया मिलता है तो आप तुरन्त 1098 टोल फ्री नम्बर पर कॉल करके सूचना दे। कार्यशाला होयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा पटेल गार्डन में पंचायत सहायको के प्रशिक्षण कार्यक्रम में आयोजित की गयी कार्यक्रम का उद्देश समाज में महिलाओं की भागीदारी समान अधिकारी और सुरक्षा के महाल को रेखांकित करना है। इस कार्यक्रम में राजकीय प्रशिक्षक राज विभाग से अशोक कुमार तोमर रूपेंद्र पटेल, लव कुमार सिंह, उर्मिला राठौर अमरीश पटेल रिंकी शर्मा सुपरबाईजर एवं पंकज सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाई गई होली, रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाया हुनर

Spread the loveसंवाददाता गोविन्द देवल बिल्सी आज बाबा पं. रामचन्द्र शर्मा महाविद्यालय में होली के …

error: Content is protected !!