Breaking News

डेढ़ माह पहले एक मकान में नकब लगाकर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरतोल डेढ़ माह पहले एक मकान में नकब लगाकर हुई चोरी की घटना का रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त लोहे का शब्बल, जेवर और नकदी बरामद हुई है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सिरतोल निवासी तेजपाल सिंह पाली पुत्र मोर सिंह के मकान में 26 अगस्त को पिछवाड़े से नकब लगाकर चोरी हुई थी। इस मामले में रविवार सुबह पुलिस ने बिसौली-बिल्सी मार्ग पर स्थित गिरधरपुर मोड़ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। हालांकि, उसका दूसरा साथी मौके से भागने में सफल रहा। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया एक लोहे का शब्बल, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी हाथ के फूल और 4500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नरेश निवासी शेखूपुरा, थाना बिसौली बताया है। आरोपी नरेश ने अपने फरार साथी का नाम गिरीश बताया है। पुलिस ने नरेश के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी गिरीश को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …