Breaking News

मिशन शक्ति 5.0 अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दे रही है।

Spread the love

बिसौली। मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत तहसील बिसौली में महिलाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए तहसील प्रशासन ने उनके गांव में जाकर तत्काल समस्या का नियमानुसार निस्तारण के लिए लेखपाल, राजस्व निरीक्षक का ग्रामवार रोस्टर जारी किया गया है। जिसका निरीक्षण समय समय पर नायब तहसीलदार के द्वारा किया जाएगा। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने एक वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मिशन शक्ति 5.0 अभियान नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को नई दिशा दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के साथ है, उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा, अधिकारों और कानूनी प्रावधानों से जोड़ना है, ताकि वह आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सके। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि योगी सरकार की इस पहल ने नारी सशक्तिकरण को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!