Breaking News

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। सोमवार को नगर में कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी के नेतृत्व में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान ढाई सौ लोगों ने अभियान में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि सत्ता जाने के अंदेशे से भाजपा नेतृत्व डर गया है। इसीलिए आई लव मो. पर विवाद पैदा कर भाजपा साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर चुनावी फायदा लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नफरत और हिंसा के साम्प्रदायिक एजेंडे का असर जनता में कम होता जा रहा है। विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी ने कहा कि दलित, पिछड़े, बंचित तबकों को वोट देने के अधिकार से बंचित किया जा रहा है। कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ व जिला सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा वोट चोरी कर रही है। कांग्रेस हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी। हस्ताक्षर अभियान में विधानसभा प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष सुशीला कोरी, जिला महासचिव अब्दुल रहमान, जिला उपाध्यक्ष बफाती मियाँ, जिला महासचिव सलीम अंसारी, जिला सचिव अवनीश यादव, अजमल हक ब्लाक उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी हनीफ कुरैशी, जिला सचिव विपिन मिश्रा, आबिद अंसारी, प्रदीप प्रजापति, शाकिर, इरशाद अली, मुकर्रम अली, मुनेश, संजीव यादव, अतुल यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उघैती पुलिस ने पिकअप लदी 2 चोरी की भैंसों और ₹5200 नकदी सहित 2 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। जनपद में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के …