Breaking News

विसर्जन से पूर्व भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

Spread the love

विसर्जन से पूर्व भक्तों ने निकाली मां दुर्गा की शोभायात्रा

बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम की ओर से नवरात्र शुरु होने पर यहां दुर्गा महोत्सव मनाया गया। जिसमें दरबार में स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन से पहले सोमवार को माता रानी के भक्तों ने नगर में एक शोभायात्रा निकाली। जिसका नगर के व्यापारियों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा नगर के मोहल्ला संख्या पांच बालाजी धाम से शुरु होते हुए नगर के अटल चौक सर्राफा बाजार, बालाजी चौक, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होते हुए बाद में कछला बस स्टैंड पर पंहुची। यहां से भक्त प्रतिमा को विसर्जन के लिए गंगा घाट के लिए रवाना हुए। यहां पर मां की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महोत्सव को सफल बनाने में सिद्धपीठ बालाजी धाम के महंत मटरूमल शर्मा महाराज, संजीव शर्मा, चारु सोमानी, दीपक माहेश्वरी, रोहित माहेश्वरी, सौरभ सोमानी, पुष्कीन माहेश्वरी, स्वतंत्र राठी, मुकेश गुप्ता, जितेंद्र वार्ष्णेय जीतू आदि का सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!