Breaking News

भाजपा नेता शैलेंद्र शर्मा ने किया बेहटा गुंसाई मेले का उद्घाटन

Spread the love

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मेले का उद्घाटन रविवार की रात भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र शर्मा ने फीता काटकर एवं भगवान राम दरबार समक्ष आरती कर किया। उन्होने कहा कि भगवान राम के आदर्श को जनता तक पंहुचाने का सबसे बेहतरीन माध्यम रामलीला का मंचन होता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सबको भगवान राम के आदर्श पर चलना चाहिए। जिससे मानव जीवन का कल्याण हो सके। उन्होने कहा कि अंहकार मनुष्य को खत्म कर देता है। इसलिए लोगों को हमेशा से नहीं करना चाहिए। हमेशा भगवान राम के सिंध्दातों को अपनाना चाहिए। इससे बाद कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मेला समिति की अध्यक्ष कांति देवी, अखिल मालपाणी, कोषाध्यक्ष रामसेवक शाक्य, योगेश पुरी, मनोहर पुरी, मुरारीलाल शाक्य, नवनीत पुरी, जगदीश शर्मा, नवलपुरी, प्रदीप पुरी, धर्मेंद्र पुरी, विनोद पुरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …