मुरादाबाद। वर्ल्ड एजुकेशन समिट में तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के पीडियाट्रिक विभाग की एचओडी डॉ. सपना सिंह को प्रोफेसर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड समारोह में राज्यसभा सांसद एवम् बीसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला बतौर मुख्य अतिथि, गाजियाबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राकेश मिश्रा बतौर विशिष्ट अतिथि, यूपी के कैबिनेट मंत्री श्री सुनील शर्मा आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। वर्ल्ड एजुकेशन समिट एंड अवार्ड समारोह में विभिन्न प्रदेशों से शिक्षा, समाज सेवा, साहित्य सेवा क्षेत्र में 74 शख्सियत सम्मानित किए गए। 02 बार यंगर रिसर्चर अवार्ड और 02 बेस्ट रिसर्च पेपर प्रेजेंटर अवार्ड भी डॉ. सपना सिंह की झोली में हैं। साथ ही नेशनल और इंटरनेशनल जर्नल्स में 22 रिसर्च पब्लिकेशन्स भी प्रकाशित हो चुके हैं।
संविधान क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली में इंस्टिट्यूट फॉर सोशल रिफॉर्म एंड हायर एजुकेशन- आईएसआरएचई चौरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डॉ. सपना को अनुसंधान एवं विकास, शिक्षा की सृजन एवम् राष्ट्र नव निर्माण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान मिला है। वर्ल्ड एजुकेशन समिट में बोलते हुए टीएमयू नर्सिंग कॉलेज की डॉ. सपना सिंह ने कहा, तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी अनुसंधान को लेकर बेहद संजीदा है। अनुसंधान किसी भी राष्ट्र को आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। उल्लेखनीय है, डॉ. सपना की 02 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं। 04 नेशनल और इंटरनेशनल सेमीनार में शोधपत्र प्रस्तुत कर चुकी हैं। साथ ही 08 शोधार्थी उनके मार्गदर्शन में शोध कार्य कर रहे हैं।
Check Also
दुकान की दीवार काटकर एक लाख की नकदी चोरी, खेत से पांच क्विंटल धान भी ले गए चोर
Spread the love### दुकान की दीवार काटकर एक लाख की नकदी चोरी, खेत से पांच …
Budaun Amarprabhat