Breaking News

मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए 7 मार्च को रवाना होंगे श्रद्धालु

Spread the love

बिल्सी (संवाददाता गोविंद देवल)।
श्रद्धालुओं के लिए मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन का विशेष अवसर आने वाला है। चतुर्थ विशेष भंडारे के साथ मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए बसों द्वारा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि 7 मार्च को शाम 5 बजे बसों के माध्यम से श्रद्धालु पूर्णागिरि धाम के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्रा के बाद 8 मार्च को रात्रि 8 बजे श्रद्धालुओं की वापसी निर्धारित की गई है।
यात्रा के लिए प्रति व्यक्ति 600 रुपये किराया रखा गया है। समिति के अनुसार पूर्णागिरि धाम पहुंचकर श्रद्धालु विधिवत पूजन-अर्चन करेंगे और विशेष भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे।
यात्रा को लेकर आयोजकों द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …