Breaking News

थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे में उधारी रूपये देने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Spread the love

थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे में उधारी रूपये देने से मना किया तो युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

बदायूं के थाना कादरचौक क्षेत्र के कादरचौक कस्बे के रहने वाले 45 वर्षीय प्रदीप उर्फ रिंकू की आढ़त थी और वह लकड़ी का भी कार्य किया करते थे। उन्होंने मौसमपुर गांव के किताब सिंह उर्फ भूरे को लकड़ी के काम के लिए 42300 रुपए दिए थे। उसने कुछ रुपए दे दिए थे। लेकिन 43000 अभी भी उसके निकल रहे थे। तो प्रदीप मौसमपुर गांव किताब सिंह उर्फ भूरे से अपने रुपए मांगने मंगलवार को गया था। लेकिन वहां पर किताब सिंह उर्फ भूरे ने रूपये देने से मना अर दिया और प्रदीप उर्फ रिंकू के साथ मारपीट कर दी। जिससे नाराज होकर वह अपने घर चले आये और अपनी आढ़त पर कुड़े में पड़े पाइप से फांसी का फंदा लगाकर बुधवार सुबह 5:00 बजे आत्महत्या कर ली। इस मामले की परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने किताब सिंह उर्फ भूरे को गिरफ्तार कर लिया है और प्रदीप उर्फ रिंकू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बदायूॅं अमर प्रभात संवाददाता शिव प्रताप सिंह कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!