Breaking News

वजीरगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

Spread the love

वजीरगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन

वजीरगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष में पथ संचलन निकाले जा रहे हैं। इसी क्रम में वजीरगंज में भी पथ संचलन निकाले गए। वजीरगंज में गुरुवार को वजीरगंज पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पथ संचलन निकाला गया। दंड और पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का शुभारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर वजीरगंज से शुरू होकर एमएफ हाईवे से होता हुआ मेन बाजार, आवंला रोड, होली चौक, बड़ा बाजार होते हुए वार्ष्णेय धर्मशाला पर जाकर समाप्त हुआ। रास्ते में स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा का स्वयंसेवकों का स्वागत किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का उद्देश्य सामाजिक परिवर्तन के लिए सामाजिक समरसता को प्राथमिकता देना है। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण व परिवार प्रबोधन विषयों को स्वयंसेवकों के व्यवहार में लाया जाता है। इस मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह समस्त पुलिस बल के साथ तैनात रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

माहौर वैश्य महासभा की बैठक में जिला व नगर कार्यकारिणी का गठन, रोहित बने नगर अध्यक्ष

Spread the loveबदायूं। उत्तर प्रदेश माहौर वैश्य महासभा की एक अहम बैठक जिला महामंत्री अंश …