Breaking News

उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरिया चौक में स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरुक किया

Spread the love

आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक यातायात अजयपाल सिंह द्वारा कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय मथुरिया चौक में स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा तथा यातायात के नियमों के बारे में जागरुक किया गया । इस अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ट्रैफिक पुलिस अधिकारी द्वारा बच्चों को सड़क पर चलने के सही तरीके, ट्रैफिक संकेतों की पहचान, हेलमेट और सीट-बेल्ट पहनने के महत्व के बारे में बताया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य व शिक्षक उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

नए एसडीएम गौरव आर्य ने संभाला पदभार, जनसमस्याओं का समाधान पहली प्राथमिकता

Spread the loveबिल्सी नवनियुक्त उपजिलाधिकारी गौरव आर्य ने तहसील में पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण …