Breaking News

किसानों को मिली डीएपी को दबंगों ने छीना , छानबीन में जुटी पुलिस

Spread the love

किसानों को मिली डीएपी को दबंगों ने छीना , छानबीन में जुटी पुलिस

म्याऊं : थाना उसहैत क्षेत्र के ग्राम दलेलनगर में बनी बापैक्स सोसाइटी पर शुक्रवार को डीएपी वितरण हो रही थी तभी रिजोला निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा , ओम प्रताप सिंह, रजत सिंह व नया किसानों ने अपनी अपनी डीएपी के कट्टों को खरीदकर सोसाइटी के बाहर जमीन पर रख लिया था ,आरोप है अचानक दलेल नगर निवासी अनुपम , ओमपाल, जगदीश , अवधेश , आदि कई लोग मौके पर आ गए और सीआईटी से डीएपी न मिलने से नाराज होकर रिजोला केंकिसनो को मिली डीएपी के कट्टों को लेकर भागने लगे जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया मौके पर किसानों ने कट्टा छीनकर ले जाने को लेकर जमकर हंगामा किया । बताते है इस मौके पर पुलिस की भी ड्यूटी लगी थी लेकिन किसानों का आरोप है पुलिस पूरे मामले के खड़ी देखती रही और मौके जमकर बबाल होता रहा । फिलहाल तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है ।

वर्जन ,,, वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी ,,, एसडीएम दातागंज धर्मेन्द्र कुमार सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षा और संस्कारों का संगम: 59 वर्षों से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास कॉलेज

Spread the love ‘सत्यम शिवम् सुन्दरम्’ के आदर्श वाक्य को मानकर हर वर्ष 5500 से …

error: Content is protected !!