Breaking News

बिल्सी में सपाईयों ने मनाई मुलायम सिंह की पुण्यतिथि

Spread the love

बिल्सी में सपाईयों ने मनाई मुलायम सिंह की पुण्यतिथि

बिल्सी। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक रहे मुलायम सिंह यादव की शुक्रवार को नगर के मोहल्ला संख्या तीन में पूर्व विधायक हाजी बिट्टन के कैंप कार्यालय पर तीसरी पुण्यतिथि मनाई गई। यहां सपा नेता सर्वेश यादव समेत सभी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सर्वेश यादव ने कहा कि नेता जी हमेशा समाज के कमजोर वर्ग के लिए काम किया। वह एक जमीनी नेता थे। इस मौके पर चेतन यादव, अजीम गाजी, श्यामनरेश यादव, सोंनू यादव, अखिलेश यादव, इल्यास खां, दीप सिंह यादव आदि मौजूद रहे। इधर, गल्ला मंडी रोड स्थित सपा नेता फैजान राइन के प्रतिष्ठान पर भी उनकी पुण्यतिथि मनाई गई। यहां विधानसभा सचिव डा. देवेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता जी के पद चिन्हों पर चल कर पार्टी की नीतियों को जनता पंहुचाने का काम रहे है। इस मौके पर सपा के नगराध्यक्ष कविंद्र सक्सेना, फैजान राइन, चंद्रशेखर शाक्य, इकरार अहमद, महेश यादव, रिहान अली, तिलक सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …