बरेली। पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर आयोजित देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में ‘‘सद्भावना दिवस’‘ का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में किया गया। जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सभी शाखा अधिकारियों सहित कर्मचारियों को शपथ दिलाई। शपथ के रूप में सभी ने जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के नाम पर कोई भेदभाव न करना तथा भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करना एवं बिना किसी हिंसा के सभी प्रकार के मतभेद को सुलझाना शामिल है।
इस सद्भावना दिवस मनाने का उद्वेश्य देश में सभी धर्माे, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगो के बीच राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ सांप्रदायिक हिंसा से बचना तथा सद्भाव को बढ़ावा देना है।
Check Also
विकसित भारत बनाने के लिए वाणिज्य विषय की भूमिका पर हुआ विशेष व्याख्यान*
Spread the love* बदायूँ, 15 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित …
Budaun Amarprabhat