बरेली। पैगम्बर-ए-इस्लाम पर अमर्यादित टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने तथा देशभर में साम्प्रदायिक सौहार्द को खतरे में डालने वाले रामगिरी महाराज की गिरफ्तारी की मांग करते हुए इत्तेहाद ए मिल्लत कौंसिल पार्टी के संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया महामहिमा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।
नदीम कुरैशी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो क्लिप देशभर में तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को रामगिरी महाराज कहने बाला व्यक्ति इस वीडियो क्लिप में पैगम्बर-ए-इस्लाम की शान में गुश्ताखी करता दिखाई सुनाई दे रहा है। इससे न केवल मुसलमानों की धार्मिक भावनाएँ आहत हुई है बल्कि देशभर में साम्प्रदायिक माहौल खतरे में पड़ गया है।
कहा की रामगिरी महाराज नामक इस व्यक्ति ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में सिन्नर इलाके के शाह पंचाले गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में यह अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी की है।
रामगिरी महाराज के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। ज्ञापन देने बालो में नदीम कुरैशी ,शोएब रजा खान, मुनीर इदरीसी आदि मौजूद रहे।
Check Also
एसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई विदाई, आजमगढ़ में नई तैनाती पर शुभकामनाएं
Spread the love बरेली। जनपद बरेली में तैनात पुलिस अधीक्षक नगर मानुष पारीक का जनपद …
Budaun Amarprabhat