Breaking News

गल्ला मंडी में धान की बढ़ी आवक, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

Spread the love

गल्ला मंडी में धान की बढ़ी आवक, घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

शाहबाद-कछला हाइवे पर गल्ला मंडी होने से रोजाना लगता है जाम

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित गल्ला मंडी में इन दिनों धान और बाजरा की अधिक आवक होने के कारण यहां बाईपास पर सुबह से जाम की स्थिति हो जाती है। जिससे इधर से गुजरने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को यहां ऐसा ही देखने को मिला। सुबह से बाईपास पर वाहनों की दोनों ओर से लाइन लगना शुरु हो गई। जिससे यहां कई घंटों को लोगों को जाम से जूझना पड़ा। स्थानीय कोतवाली पुलिस को काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। बाईपास निवासी सीमेंट विक्रेता नितिन वाष्र्णेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को गल्ला मंडी बंद रहती है। जिसके बाद शुक्रवार को यहां मंडी में उपजों की अधिक आवक हो जाती है। जिसकी बजह से बदायूं चौराहा से लेकर रंजना तिराहा तक लंबा जाम लग गया। जिसके चलते लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां तक मुरादाबाद से मैनपुरी को जाने वाली रोडवेज बस भी जाम में तीन घंटों तक फंसी रही। जिससे बस बैठी सवारियों इस गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने बताया पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। फिर भी दो से तीन घंटे तक जाम लग रहा। परमानन्द ने बताया एक साथ अधिक संख्या में किसान गल्ला मंडी पहुंचने से लंबा जाम आए दिन लग जाता है। उन्होंने बताया कि नगर के देववाणी और बदायूं चौराहे पर पुलिस की नियमित ड्यूटी लगाई जानी चाहिए। जिससे जाम की स्थिति न होने पाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!