एलआईसी एजेंट की पत्नी के खाते से उड़ाए 38 हजार
बिल्सी। पुलिस विभाग द्वारा साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। फिर लोगों के साथ ठगी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। दो दिन पहले साइबर ठगों ने नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं एलआईसी एजेंट लवकुमार वाष्र्णेय की पत्नी के खाते से रात में करीब 38 हजार रुपए की नगदी उड़ा दी। उनके साथ साथ हुई ठगी का पता उस समय चला जब उनके फोन में खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। पीड़ित ने इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। एलआईसी एजेंट ने बताया कि उनकी पत्नी छाया रानी का नगर की पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। जिनकी पिछले दिनों एक मार्ग दुर्घटना में मौत हो चुकी है। बुधवार की रात उनके खाते से 37999 और 280 रुपए कटने का मैसेज आया। तब उन्हे इसकी जानकारी हुई। उन्होंने खाते के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं दी है। बावजूद इसके उनके साथ इस तरह का घटना हो गई। पीड़ित ने इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है।
Budaun Amarprabhat