Breaking News

हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया चालीसा का पाठ

Spread the love

हनुमान जी पर चोला चढ़ाकर किया चालीसा का पाठ

बिल्सी। तहसील मोड़ स्थित श्री शिव शक्ति ओम मंदिर पर आज शनिवार को श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाबा का भोग लगाया गया। आरती के अलावा यहां हनुमान चालीसा का पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। उसके बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सौरभ देवल, निशान्त देवल, रितिक देवल, प्रांजल देवल आदि मौजूद रहे। इधर नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित श्री संकट मोचन दरबार में संजय शर्मा एवं गुधनी खौसांरा स्थित श्री बालाजी मंदिर पर आचार्य ललिताश्वरानन्द महाराज ने बाबा पर चोला चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पीएमएचएस बदायूं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण: चिकित्सकों के हितों और संगठन की मजबूती पर जोर

Spread the loveबदायूँ। श्याम नगर स्थित आर.के. रिसॉर्ट में उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ …