Breaking News

जमीन के लिए भाई ने ही भाई की जहर देकर की हत्या शब किया गायब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी

Spread the love

जमीन के लिए भाई ने ही भाई की जहर देकर की हत्या शब किया गायब पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी ।

सहसवान: एक व्यक्ति ने अपने भाई की जहर देकर हत्या करने और शव गायब करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में उसने अपने दूसरे सगे भाई, भाभी, दो भतीजों और एक अज्ञात को आरोपित किया है। न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
न्यायालय के आदेश पर कोतवाली क्षेत्र के गांव वाजिदपुर निवासी राजवीर सिंह पुत्र उदय राम की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि वह चार भाई थे। एक भाई प्रेमसिंह मंदबुद्धि थे। पत्नी के गम में उनकी स्थिति पागलों जैसी हो गई थी। उसके दूसरे भाई सुखपाल ने चार अक्टूबर 2024 को धोखा देकर उनके हिस्से की जमीन का दानपत्र अपने नाम करा लिया। जानकारी होने पर प्रेमसिंह ने धोखे से कराने की बात कही और दानपत्र निरस्त कराने को कहा। आरोपितों ने कहा कि दानपत्र निरस्त नहीं कराएंगे। तुझे जहर देकर मार देंगे। आरोप है कि पांच नवंबर 2024 की शाम करीब सात बजे आरोपितों ने प्रेमसिंह को जहर दे दिया। इससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद आरोपितों ने शव गायब कर दिया। इस मामले में पुलिस ने राजवीर की ओर से सुखपाल पुत्र उदय राम, सुखपाल की पत्नी अमरवती, पुत्र मनोज, कृष्णपाल और एक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आसफपुर चौकी से हेड कांस्टेबल श्यामवीर सिंह का तबादला, साथियों ने उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना की

Spread the loveविदाई समारोह में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया गया …

error: Content is protected !!