Breaking News

कोतवाली पुलिस द्वारा गठित महिला सुरक्षा दल ने प्रमुख चौराहों, स्कूलों का भ्रमण किया

Spread the love

बिसौली। प्रदेश सरकार द्वारा बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा स्वावलंबन और सशक्तिकरण के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत कोतवाली पुलिस द्वारा गठित महिला सुरक्षा दल ने प्रमुख चौराहों, स्कूलों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें महिला सुरक्षा, सम्मान, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और साइबर अपराध से बचाव के बारे में जागरूक किया। महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर ने आगाह किया कि किसी भी अपराध या अपराधी के बारे में तत्काल पुलिस या शक्ति मित्र महिला पुलिसकर्मियों को सूचना दें। इस दौरान महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, महिला कांस्टेबल पूनम, बबलू शर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!