Breaking News

संघटक राजकीय महाविद्यालय में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में कार्यशाला का आयोजन किया

Spread the love

सहसवान: संघटक राजकीय महाविद्यालय में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल के सानिध्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता डॉ मोहनलाल मौर्य, विशिष्ट अतिथि योगेश शर्मा, प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल द्वारा मां शारदे के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्पार्पण कर किया गया। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव के द्वारा हम अपने देश में व्याप्त समस्याओं से निजात पा सकते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन हमें यह सोचने को विवश करता है कि हमें अपने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। मुख्य वक्ता डॉ मोहनलाल मौर्य ने कहा 2047 तक का लक्ष्य रखा गया है कि विकसित भारत की श्रेणी में आ जायें। इससे हम अरबों खरबों रुपए बचा लेंगे। 2029 में तीन लाख करोड़ रुपए खर्च होगा। साथ ही बार बार इलेक्शन के कारण व्यवस्था बाधित होती है। यदि हम सब मिलकर एक राष्ट्र एक चुनाव पर विचार करें, पहल करने में अपना योगदान दें तो हम अपने देश को विकसित भारत की श्रेणी में पहुंचा सकते हैं। डॉ नवीन कुमार न कहा जब राष्ट्र में एक ही चुनाव होगा तो भारत की जीडीपी बढ़ेगी।
सह संयोजक डॉ शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा एक राष्ट्र एक चुनाव के द्वारा हमारा देश आर्थिक और अन्य समस्याओं का निराकरण कर सकता है। छात्रा मेघा व शगुन ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। छात्र सुजल साहू ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डॉ रजनी गुप्ता, डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ नीति सक्सेना, डॉ पारुल अग्रवाल, डॉ सौरभ नागर, डॉ ब्रह्मस्वरूप, डॉ नवीन, डॉ आलोक दीक्षित, डॉ टेकचंद, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गतिमान बनाया। विद्यार्थियों में आन्या साहू, शिवानी, प्रियंका, अर्पिता गांधी, इला, रानी, रत्नेश, सार्थक, जिकरा, रिमझिम, अतुल माहेश्वरी, प्रियांशु, रवेन्द्र, सोनू मौर्य, सुनील, समरोज, तालिब, नितिश कुमार, मुस्कान, शाफिया, रागिनी, प्रीति, महक, डाली आदि मौजूद रहे। अंत में डॉ सुरजीत सिंह मौर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!