Breaking News

मेला कमेटी ने बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित

Spread the love

मेला कमेटी ने बेहतर कार्य करने वालों को किया सम्मानित

बिल्सी। मोहल्ला संख्या छह रामलीला ग्राउंड पर गोशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव का मंगलवार की रात सम्मान समारोह के साथ मेले का समापन हो गया। यहां नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन ज्ञानदेवी सागर ने संजीव खुशिया एंड पार्टी के संचालक संजीव चौहान, माहेश्वरी सोफ्टी के संचालक सौरभ माहेश्वरी, कैटर्स में विवेक माहेश्वरी, क्राकरी में नसीम एवं नूरद्दीन अली के अलावा अरुण देवल, कल्लू, राजाबाबू आदि को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रामलीला मेला मानव जीवन को काफी कुछ सीख देता है। मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा बढ़ता है। इसलिए लोगों को ऐसे आयोजन करते रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सबको भगवान राम के आदर्श पर चलकर उनका अनुसरण करना चाहिए तभी मानव जीवन का कल्याण संभव है। इस मौके पर प्रबंधक विनोद पालीवाल, पूर्व चैयरमेन ओमप्रकाश सागर, उमेश बाबू गुप्ता, अजीत गूर्जर, जितेंद्र कुमार, विवेक राठी, संजीव वाष्र्णेय, हरिओम राठौर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त

Spread the loveबदायूं : अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी …

error: Content is protected !!