Breaking News

बेहटा गुंसाई में राम ने मारा रावण, बाग में किया पुतला दहन

Spread the love

बेहटा गुंसाई में राम ने मारा रावण, बाग में किया पुतला दहन

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई रायसती रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर मंगलवार की रात कलाकारों द्वारा श्रीराम और रावण के मध्य का मंचन दिखाया जाता है। दोनों के बीत घोर युद्ध हुआ। जिसमें रावण को मारने में जब राम काफी परेशान हो जाते है। उसके बाद रावण के भाई विभीषण ने राम को रावण की नाभि का अमृत सुखाने के लिए अग्नि बाण प्रयोग करने के लिए कहा। विभीषण की यह बात सुनकर रावण चितिंत हो गया। उसके बाद राम के द्वारा उसकी नाभि में बाण मारा जाता है, जिसके बाद रावण धराशायी होकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद गांव के बाहर एक बाग में लगे रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष कांतीदेवी, योगेश पुरी, नवल पुरी, विनोद पुरी, मनोहर पुरी, राजेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, सुभाष चंद्र, गुड्डा, कन्हैया वार्ष्णेय, सोनू पुरी, बिन्नू पुरी, सुमित गुप्ता, अतुल गुप्ता, मुरारीलाल शाक्य, रामसेवक मौर्य, मूलचंद पाली, छोटेलाल कश्यप आदि का विशेष सहयोग रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में एआई-पावर्ड डिजिटल ट्विन टेक्नोलॉजी पर गहन मंथन

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइंसेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी-सीसीएसआईटी में …

error: Content is protected !!