Breaking News

रंगोली में कामिनी, दीपक मेकिंग में प्रियंका रही अव्वल

Spread the love

रंगोली में कामिनी, दीपक मेकिंग में प्रियंका रही अव्वल

बिल्सी। नगर के सिरसौल रोड स्थित बाबा राम प्रकाश वार्ष्णेय नर्सिंग एवं फार्मेसी कॉलेज में दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं के लिए दीपक एवं रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजित की गई। जिसका डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय एवं विशिष्ट अतिथि रूपा माहेश्वरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्होंने रंग-बिरंगे कलर, मोती एवं लेस आदि वस्तुओं का उपयोग कर विभिन्न आकृतियों एवं डिज़ाइनों के दिए एवं रंगोली बनाकर सबका मनमोह लिया। रंगोली में कामिनी शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व दीपक मेकिंग में प्रियंका शाक्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवेश कुमार यादव, नोडल अधिकारी अमन गुप्ता समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!