Breaking News

निजी भूमि पर रास्ता बनाने का प्रयास, एसडीएम से की शिकायत

Spread the love

निजी भूमि पर रास्ता बनाने का प्रयास, एसडीएम से की शिकायत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सब्दलपुर के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर निजी जमीन से जबरन रास्ता निकालने का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए बुधवार तहसील पहुंचकर अधिकारियों से शिकायत की है। जिसके बाद एसडीएम ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। गांव निवासी केशपाल ने बताया कि गांव के प्रधान समेत 00कुछ लोग उनकी निजी जमीन से जबरन रास्ता बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान उनकी निजी जगह से रास्ता निकालना चाहते हैं। केशपाल ने यह भी बताया कि मंगलवार को ग्राम प्रधान ने जबरन उनकी जमीन पर रास्ता बनाने की कोशिश की थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण काम रुक गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश जारी किए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वाइन फ्लू के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क, सीएचसी में बांटे मास्क

Spread the loveबिल्सी में मरीजों और तीमारदारों को किया जागरूक, सावधानी बरतने की अपील बिल्सी। …