Breaking News

सिरतौल प्राथमिक स्कूल के ताले तोडे, सिलेंडर चुरा ले गए

Spread the love

सिरतौल प्राथमिक स्कूल के ताले तोडे, सिलेंडर चुरा ले गए

गांव में लगातार चोरी की घटनाओं में गांव में दहशत

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के हल्का संख्या एक के गांव सिरतौल में पुलिस की उदासीनता के कारण चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार की रात चोरों ने प्राथमिक स्कूल के दो कमरों के ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। गांव में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्राथमिक स्कूल के प्रधानाध्यापक दिवाकर मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही स्कूल को खोला गया। तो पाया कि रसोईघर एंव एक कमरे का ताला टूटा पड़ा है। कमरे में रखा गैस सिलेंडर गायब था। जिसे चोर चुराकर फरार हो गए थे। उन्होंने उक्त घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी है। बताते है कि इससे पहले 25 अगस्त की रात गांव निवासी तेजपाल सिंह पाली पुत्र मोर सिंह के घर के पिछवाड़े से चोरों ने दीवार काट कर नबक लगा लिया। उसके कमरे में रखी अलमारी से दो लाख रुपए नकद व सोने चांदी के आभूषण और शादी में मिले पीतल के बर्तन व अन्य कीमती सामान को चोर चुराकर फरार हो गए। गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पुलिस द्वारा रात्रिगश्त न होने के कारण लगातार चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। बावजूद इसके पुलिस इसको गंभीरता से नहीं ले रही है। जिससे उनमें रोष है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस’ पर खिलाड़ियों ने दिखाए रणनीतिक दाँव-पेंच

Spread the loveविद्यार्थियों ने तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता का किया प्रदर्शन, निदेशिका ने …

error: Content is protected !!