Breaking News

नगरवासियों से अपने आसपास साफ – सफाई बनाए रखने की अपील की

Spread the love

बिसौली। नगर पंचायत फैजगंज में मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर पंचायत ने फॉगिंग अभियान चलाया। इस दौरान नगर पंचायत के अध्यक्ष इसरार खान ने नगरवासियों से अपने आसपास साफ – सफाई बनाए रखने की अपील की।
नगर पंचायत फैजगंज के अध्यक्ष इसरार खान एवं अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव के निर्देशानुसार नगर में फागिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत नगर पंचायत की गठित टीमों द्वारा कस्बे के विभिन्न इलाकों में फागिंग की गई। अधिशासी अधिकारी वेद प्रकाश यादव ने एक वार्ता में बताया कि नगर पंचायत संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार प्रयासरत है। जिससे मच्छरों का प्रकोप कम होने की उम्मीद है। नगर पंचायत के अभियान की स्थानीय निवासियों द्वारा सरहाना की जा रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने नवागत बीएसए नवीन कुमार का किया स्वागत, उठाईं शिक्षकों की समस्याएं

Spread the loveमहिला शिक्षिकाओं की सीसीएल व अन्य अवकाश समय से स्वीकृत करने की मांग, …

error: Content is protected !!