Breaking News

बिल्सी में श्रध्दा पूर्वक मनाया गया धनतेरस पर्व

Spread the love

बिल्सी में श्रध्दा पूर्वक मनाया गया धनतेरस पर्व

बिल्सी। नगर में धनतेरस पर्व परम्परागत रूप से बीती शनिवार की रात से मनाया जा रहा है। भगवान श्री धनवंतरि का पूजन अर्चन कर आरोग्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। धनतेरस पर बाजारों में आभूषण एवं बर्तन विक्रेताओं की की दुकानों पर भीड़ रही। महंगाई के बावजूद पर्व के प्रति उत्साहित लोगों ने जमकर खरीददारी की। दीपोत्सव के प्रथम दिन शनिवार को धनतेरस एवं धनवंतरि जयंती के रूप में मनाया गया। रोली, मोली, चावल, चंदन, पुष्प, धूप, दीपक से भगवान धनवंतरि का पूजन अर्चना कर आरोग्य एवं दीर्घायु की कामना की गई। मान्यता के अनुसार धनतेरस का दिन आभूषण एवं बर्तनों की खरीददारी के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस दिन शगुन के लिए कुछ न कुछ अवश्य खरीददारी की जाती है। जिसके चलते बाजार में धनतेरस पर देर रात तक खरीददारी का क्रम चलता रहा। धनतेरस पर खरीददारी के लिए नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से अतिरिक्त भीड़ नगर के प्रमुख बाजार में उमड़ने लगी। जिसके कारण भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस काफी मेहनत करनी पड़ी। वहीं बाजार में हर समय जाम की स्थिति बनी रही।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मिलक के नसीराबाद निवासी सनी की बिजनौर में सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the loveराहुल मौर्य रामपुर। रविवार सुबह को बिजनौर जिले के हल्दौर क्षेत्र में सड़क …

error: Content is protected !!