एक शाम लाडली लाल के नाम, संकीर्तन संध्या 25 अक्टूबर को. तैयारियाँ जोरों पर
———-
बदायूँ. शहर के भोलाधाम में एक शाम लाडली लाल के नाम शीर्षक से संकीर्तन संध्या का आयोजन 25 अक्टूबर दिन शनिवार को किया जाएगा.
तैयारियों को लेकर तैयारी को लेकर इस संबंध में एक आवश्यक बैठक श्रीराम नगर कालोनी में आयोजित की गयी.जिसमें तैयारियों का जायजा लिया गया.जानकारी देते हुए कार्यक्रम के मुख्य संयोजक भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में श्री गोपीकांत युगल सरकार चरणानुरागी अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भैया के मुखार बिंद से संगीतमयी भजनो की अमृत गंगा बहेगी. भव्य मंच बनाने की व्यवस्था कारीगरों को सौंप दी गयी है.कार्यक्रम सायं 7 बजे से शुरु होकर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा. महोत्सव में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं होगा. सभी व्यवस्थाएँ निशुल्क रहेंगी. संत महात्माओं के बैठने की अलग से विशेष व्यवस्था की रहेगी. सभी धर्मानुरागी पूरे परिवार के साथ कार्यक्रम में आकर आनंद ले सकते हैं
बैठक में महोत्सव समिति के डा. शैलेश पाठक, अर्जुन कुमार गुप्ता, राजेश शर्मा, अजय कुमार मिश्रः, अमित रस्तोगी, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह,अरुण कुमार मिश्रः,हरिओम रस्तोगी शीशे वाले,सुधा शर्मा, डा. उमासिंह गौर,राधिका शर्मा समेत अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे.